कांग्रेस की चुनौती भाजपा कार्यकताओं के लिए बौनी साबित हुई- मूणत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कांग्रेस की चुनौती भाजपा कार्यकताओं के लिए बौनी साबित हुई- मूणत

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भाजपा युवा मोर्चा के पैदल यात्रा कर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आवास पर पहुंचने पर कहा है कि चुनौती दिलाने वाले मरकाम हमारी युवा शक्ति का स्वाभिमान देखने की हिम्मत नहीं रखते इसलिए लापता हो गए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने भाजपा को चुनौती दी थी कि मरकाम की तरह एक दिन में 52 किलोमीटर की पदयात्रा करके दिखाएं तो राजनांदगांव के युवा कार्यकर्ताओं रोहित मलकानी जिला सह कोषाध्यक्ष, समीर श्रीवास्तव, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, खोमन मेश्राम जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सहित युवा मोर्चाकार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव से मरकाम के घर तक पदयात्रा करके कांग्रेस की चुनौती पूरी कर दी है।कांग्रेस के नेता अब भाजपा को चुनौती देने से पहले 100 बार सोच ले।

पैदल यात्रा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के घर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, संजू नारायण सिंह, अकबर अली, मृत्युंजय दुबे, रविंद्र सिंह ठाकुर भी पहुंचे।

भाजपा की युवा शक्ति ने मोहन मरकाम के रायपुर स्थित सरकारी बंगले तक पैदल यात्रा कर उन्हें समझा दिया है कि भाजपा को ऐसी वैसी चुनौती देना कांग्रेस की भूल ही नहीं, सत्ता का नशा भी है।

Related Articles

Back to top button