मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

chhapra hooch tragedy: जहरीली शराब से मौतों पर जमकर हो रही राजनीति, नीतीश ने भाजपा को लिया आड़े हाथों

इंटरनेट डेस्क। बिहार के छपरा और अन्य जगहों पर शराब से मौते थम नहीं रही है। सरकारी आंकड़ों की माने तो अब तक लगभग 70 के आस पास लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों पर राजनीति भी खूब हो रही है। जहां सीएम नीतीश मुआवजे के लिए मना कर चुके है वहीं भाजपा लगातार विरोध कर रही है।

इधर आज भी विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर जमकर भाजपा को घेरा और कहा की जब तक हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे और अब अलग हो गए है तो इस मामले में प्रदर्शन कर रहे हो। नीतीश इतने पर ही नहीं रूके।

नीतीश ने ये भी कहा की जहरीली शराब से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी मौते हो रही है लेकिन वहां कोई कुछ नहीं बोलता है क्योंकि वो भाजपा शासित राज्य है। उन्होंने यह भी कहा की गुजरात में भी शराबबंदी है और वहां भी लोग मरते है फिर वहां क्यों नहीं कुछ होता है। नीतीश ने यह भी कहा कि जब पीएम मोदी बिहार आए थे तो उन्होंने भी शराबबंदी की तारीफ की थी।

Related Articles

Back to top button