State
SP ने टीआई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी को किया लाइन अटैच

सक्ती। एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के थानों में पदस्थ चार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी को लाइन अटैच कर दिया गया हैं। इनमें एक टीआई, एक एएसआई रैंक शामिल हैं।
आदेश के अनुसार, एसपी शर्मा ने हसौद थाने के थाना प्रभारी सुनील कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को लाइन हाजिर कर दिया हैं। टीआई को थाने से हटाए जाने के बाद निरीक्षक विंटन साहू को हसौद थाने का प्रभार सौंपा गया हैं।



