CG- कुएं में जहरीली गैस का रिसाव.. तीन युवकों की मौत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- कुएं में जहरीली गैस का रिसाव.. तीन युवकों की मौत..








बेमेतरा। नवागढ़ तहसील के कुआं गांव में कुएं के अंदर जहरीली गैस के रिसाव से 3 युवकों की मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीनों युवक पंप निकालने कुएं में उतरे थे, तभी यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, कुआं गांव में दो युवक पंप निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। इस दौरान दोनों कुएं के अंदर ही बेहोश हो गए. उन्हें बेहोश देख तीसरा युवक भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरा और वह भी बेहोश हो गया। जिससे तीनों की कुएं में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 






Related Articles

Back to top button