ACB की टीम ने 8 हजार रिश्वत लेते SDM का बाबू गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ACB की टीम ने 8 हजार रिश्वत लेते SDM का बाबू गिरफ्तार

नारायणपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने SDM के बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने के एवज में 8 हजार की रिश्वत ले रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लवदेव देवांगन, चांदनी चौक, नारायणपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके द्वारा पूर्व में खरीदे गये भूमि के राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने हेतु एसडीएम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। सुनवाई पश्चात् एसडीएम द्वारा उसके पक्ष में आदेश दो माह पूर्व ही पारित कर दिया गया था। कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी द्वारा आदेश को प्रतिलिपि शाखा में अगली कार्यवाही हेतु भेजने के लिये 8,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज 11 जुलाई को आरोपी संकेर कुमेटी को एसडीएम कार्यालय में प्रार्थी से राशि 8,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button