CG Politics: थोड़ी ही देर में दिल्ली के लिए होंगे रवाना सीएम विष्णुदेव साय, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Politics: थोड़ी ही देर में दिल्ली के लिए होंगे रवाना सीएम विष्णुदेव साय, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब कुछ ही देरी में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे की फ्लाइट से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। इस दौरान विष्णुदेव साय पीएम को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता देंगे।

 

 

0.CG Politics: 13 दिसंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

 

हालांकि, पीएम मोदी का रायपुर आना इस दिन निश्चित है। फिर भी नए सीएम को उन्हें औपचारिक आमंत्रण देना होगा। दिल्ली में ही विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल पर मुहर लगेगी। फिलहाल, डिप्टी सीएम को लेकर मामला थोड़ा गर्म है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के गठन में किन्हें शामिल करना है इस पर भी चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button