CG IED Blast: आईईडी की चपेट में आई महिला, मौत.. गाय चराने के दौरान हुआ हादसा.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG IED Blast: आईईडी की चपेट में आई महिला, मौत.. गाय चराने के दौरान हुआ हादसा..








सुकमा। नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है। यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है।

जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी। महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी। इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।






Related Articles

Back to top button