चुनावी वादों के बीच पानी को तरसे लोग तात्यापारा- शिवनगर का हाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

चुनावी वादों के बीच पानी को तरसे लोग तात्यापारा- शिवनगर का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़  में विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी वादे पानी की तरह बह रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर रायपुर शहर के एक हिस्से  में लोग पीने के पानी के लिए  तरस रहे हैं।

रायपुर शहर के तात्यापारा वार्ड क्र.-37 के मोहल्ला शिवनगर में विगत 10 दिनों से नलो में पानी कि सप्लाई बाधित है, नाला, नाली की सफाई तो बिलकुल ही बंद हो गई है, जिसकी शिकायत वार्ड पार्षद और जोन 7 कमिश्नर से समय -समय के पश्चात् भी सुनवाई नहीं हो रही है आज पुरे मोहल्ले की ग्रहणी महिलाओ ने इकट्ठे होकर जोन क्र. -7 में जाकर पुनः शिकायत की है। जिसके पश्चात् भी प्रशासन और पार्षद द्वारा इस क्षेत्र के पानी की सुविधा में सुधर नहीं किया गया है।

मानसून के जाने के पश्चात ऐसे मौसम में विगत 10 वर्षो में ऐसी पानी की किल्लत मोहल्ले वासियों को नहीं हुई. मोहल्ले की महिलाएं पानी कि इस किल्लत से काफी परेशान है। जिसमे सीता,गुड़िया,फुलबती, सुशीला बाई,शबाना आदि महिलाओं ने आज जोन क्र. -7 का घेराव भी किया है। इस बार सुनवाई नहीं होने पर वार्ड पार्षद,विधायक,महापौर,से भी शिकायत करेंगे।

तात्यापारा के शिव नगर इलाके की तीन गलियों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहे है। वार्ड के लोगों ने पार्षद से मिलकर अपनी परेशानी बताई है। लेकिन निगम के अधिकारियों तक उनकी बात नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि अधिकारी भी चुनाव के काम में व्यस्त है। नगर निगम के चुने हुए पदाधिकारी भी चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

Related Articles

Back to top button