CG- नए कलेक्टर विनय कुमार ने किया पदभार ग्रहण..अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने दिए निर्देश.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- नए कलेक्टर विनय कुमार ने किया पदभार ग्रहण..अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने दिए निर्देश..








महासमुंद। जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पदभार ग्रहण किया। विनय कुमार लंगेह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे महासमुंद जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारियों से परिचय लेकर जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं और विभागों के कक्षों में पहुंचकर वहां का अवलोकन किया, वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देवें। साथ ही रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागीय कार्यां की जानकारी लेते हुए स्टाफ से जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आम लोगों से भी जानकारी लेते हुए समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

कलेक्टर लंगेह ने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, हमर गोहार, चिप्स, राहत शाखा, अंत्यावसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा व आशीष कर्मा, मनोज कुमार खांडे, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।






Related Articles

Back to top button