केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में इस दिन देगा दस्तक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में इस दिन देगा दस्तक

रायपुर। नौतपा का आज छठवां दिन है। तपती गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। जल्द ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने वाला है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। केरल में मानसून पहुंच चुका है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है।

बता दें की मानसून की भारत में एंट्री हो गई है। केरल में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून समय से दो दिन पहले पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 11 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के तीन संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं छह जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायगढ़, राजनंदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, सक्ती, बालोद, कबीरधाम और सरगुजा संभाग के जिला में एक दो जगह पर लू चलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button