national
तृणमूल सांसद ने मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई

नयी दिल्ली: 18 मार्च (ए) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता एवं सांसद साकेत गोखले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सोमवार को शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी रैली में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
गोखले ने आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में रविवार को मोदी के पलनाडु जिले में चिलकलुरिपेट के दौरे का जिक्र किया जहां प्रधानमंत्री ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित किया था।



