कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। युवक के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। सुसाइड नोट में मौत का कारण कर्ज से परेशान होना बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नंबर 7 में रहता था। मृतक युवक का नाम नीरज कामरानी है। बताया जा रहा है कि नीरज पर कर्ज था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहता था।

उसने अपने मकान के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है… आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।

नोट में दो महिलाओं का भी जिक्र है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button