
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 21,09, 208 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था इनमें से 20,93, 978 छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए और कुल 19 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा पास की है।
इनमें से जो छात्र सीबीएसई द्वारा जारी किए गए रिजल्ट से असंतुष्ट हैं वह छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 26 से 28 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को इसके लिए 500 रुपये प्रति विषय का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आठ अगस्त से नौ अगस्त तक आवेदन करना होगा।



