Commonwealth Games: संदीप मेहता की जगह अनेशा घोष 'प्रेस अटैची’ नियुक्त - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Commonwealth Games: संदीप मेहता की जगह अनेशा घोष ‘प्रेस अटैची’ नियुक्त

नयी दिल्ली | स्वतंत्र पत्रकार अनेशा घोष को गुरुवार से शुरू हो रहे बîमघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए संदीप मेहता की जगह भारतीय दल का 'प्रेस अटैची नियुक्त किया गया है।घोष को अन्य चीजों के अलावा सोशल मीडिया को संभालने के लिए नियुक्त किया गया है।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने पीटीआई से कहा, ''हमें अन्य चीजों के अलावा सोशल मीडिया को संभालने के लिए किसी की जरूरत थी, इसलिए उन्हें (घोष) नियुक्त किया गया।

खन्ना ने यह भी बताया कि आईओए बîमघम शहर में प्रवासी भारतीयों के लिए दो कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।उन्होंने कहा, ''हम 26 जुलाई और सात अगस्त को प्रवासी भारतीयों के लिए दो कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बîमघम में शुरू हो रहे है। इसमें भारत के कुल 215 खिलाड़ी 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button