Budget 2023: इनकम टैक्स में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, 7 लाख की आय तक नहीं देना होगा टैक्स - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Budget 2023: इनकम टैक्स में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, 7 लाख की आय तक नहीं देना होगा टैक्स

इंटरनेट डेस्क। देश के लोगों के लिए आज केंद्रीय बजट में कई घोषणाएं की गई है। इनमें सबसे ज्यादा लोगों को जिस जीस का इंतजार था वो पूरी हो गई है। जी हां 8 साल बाद आखिरकार इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा कि की नए टैक्स सिस्टम के तहत 7 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।

गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की घोषणा की। बताया गया की ये स्कीम एक साल और चलेगी। 50 नए एयरपोर्ट और हेलिपैड भी बनाए जाएंगे। युवाओं के लिए 30 इंटरनेशनल स्किल सेंटर्स बनेंगे। साथ ही रेलवे के खर्च के लिए 2.40 लाख करोड़ देने का ऐलान किया गया है।

सीनियर सिटीजन्स के लिए सेविंग्स एकाउंट की सीमा को बढ़ा दिया गया है। यह लिमिट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दी गई है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button