BJP: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा फैसला, इन चार राज्यों के बदले प्रदेशाध्यक्ष - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BJP: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा फैसला, इन चार राज्यों के बदले प्रदेशाध्यक्ष

इंटरनेट डेस्क। देश में इस साल लगभग 6 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा के चुनाव होने है। इन चुनावों से पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ा फेरबदल कर दिया है और इस फेरबदल में चार राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों को बदला गया है। भाजपा ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली, बिहार, राजस्थान और ओडिशा में प्रदेशाध्यक्षों को बदल दिया है।

दिल्ली में भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा को सौंपी गई है। वहीं बिहार में बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं लोकसभा सदस्य और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद सी पी जोशी को राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

साथ ही मनमोहन सामल को ओडिशा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से अलग-अलग विज्ञप्तियां जारी कर ये जानकारी दी गई है। अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है।

Related Articles

Back to top button