Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने जयपुर में कहा, सीएम फेस पर फैसला पार्टी अध्यक्ष करेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने जयपुर में कहा, सीएम फेस पर फैसला पार्टी अध्यक्ष करेंगे

इंटरनेट डेस्क। भारत जोड़ों यात्रा के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में कांग्रेस ने जयपुर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। राहुल गांधी खुद यात्रा के बीच जयपुर लौटे और शाम को मीडिया के साथ चर्चा की। राजस्थान में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पहली बार मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए राजस्थान में सियासी बयानबाजी पर भी अपनी राय रखी।

राहुल गांधी से इस दौरान 2023 के विधानसभा चुनावों में सीएम फेस को लेकर भी सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इस पर आपकों खड़गे से बात करनी चाहिए। पार्टी के अध्यक्ष वो है। मैं तो केवल भारत जोड़ों यात्रा कर रहा हूं और नफरत और डर मिटाने की कोशिश कर रहा हूं।

इसके बाद जयपुर में शाम को संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित संगीत समारोह में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button