Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर बाबा रामदेव ने बताया क्यों नहीं लगती उन्हें सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा तो लोगों को उनकी टी शर्ट में इंटरेस्ट दिख रहा है। उनकी टी शर्ट पर लगातार बयान बाजी जारी है। पिछले कुछ दिनों में जहां भाजपा ने उन पर निशाना साधा था वहीं अब योग गुरू बाबा रामदेव ने भी उनकी टी शर्ट को लेकर चुटकी ली है।
योग गुरू बाबा रामदेव ने राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर कहा की राहुल गांधी ने टी-शर्ट के अंदर इनर पहनी हुई है इसलिए उन्हें ठंड नहीं लगती। साथ ही उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से वो अपनी खोई हुई राजनीतिक विरासत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने राहुल गांधी को लेकर और भी बाते कही।
जानकारी के अनुसार रामदेव ने कहा की राहुल गांधी के तपस्वी और पुजारी वाले बयान उनकी छवि को धूमिल करते है। जिस तरह से वह भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं ऐसे बयानों से भारत तोड़ने की बात होती है।


