Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका का साथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका का साथ

इंटरनेट डेस्क। भारत जोड़ों यात्रा अपने तीसरे महीने में मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। इस यात्रा में राहुल गांधी अपने शेड्यूल के हिसाब से रोज चल रहे है और अपना कार्य कर रहे है। इस यात्रा की शुरूआत 7 सितंबर से हुई थी और इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता इसमें शामिल हुए थे।

इधर भाजपा शासित मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बोरगोन गांव से शुरू हो गई। जहां से राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिला। जी हां आज इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुई है।

जानकारी के अनुसार बोरगांव से यात्रा शुरू हो गई है। बीच में दुल्हार फाटा के पास यात्रा को कुछ देर के लिए विराम दिया जाएगा। इसके बाद, यात्रा शुरू होकर बडोदा अहीर पहुंचेगी। आपकों बता दें की 5 दिसंबर को यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Related Articles

Back to top button