Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

दुबई : श्रीलंका ने वानिदू हसरंगा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद पथुम निसंका (55 नाबाद) के अर्द्धशतक की बदौलत पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के सुपर-4 मैच में शुक्रवार को पांच विकेट से मात दी।

दसुन शनाका की टीम ने पाकिस्तान को पहले 121 रन पर ऑलआउट किया, और फिर 122 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में हासिल कर लिया। हसरंगा ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाकर चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिये और कप्तान बाबर आजम सहित तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद पाथुम निसंका ने 48 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 55 रन बनाकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस मुकाबले की जीत हालांकि श्रीलंका के लिये निरर्थक है क्योंकि दोनों टीमें पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी हैं, जो रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Related Articles

Back to top button