सांकरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सांकरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग घायल

महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चलते ट्रक में टाटा 407 वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। NH-53 क्रासिंग में चैनडीपा गांव के पास की घटना है। बताया जा रहा है कि बसना के गोहेदादर गांव की कीर्तन मंडली पिथौरा के सुखीपाली गांव भजन करने जा रहे थे। देर रात 407 वाहन के चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button