28 को सरगुजा व 29 अप्रैल को बिलासपुर संभाग की बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

28 को सरगुजा व 29 अप्रैल को बिलासपुर संभाग की बैठक

रायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे, राजीव भवन अंबिकापुर में सरगुजा संभाग तथा 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होटल-इंटरसिटी, जगमल चौक, दयालबंद, बिलासपुर में बिलासपुर संभाग के समस्त जिला, शहर, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारी की बैठक लेकर बूथ-सेक्टर-जोन कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं प्रभारी बूथ प्रबंधन कमेटी अरूण सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 27 अप्रैल गुरूवार को दोपहर 12 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे राजीव भवन, अंबिकापुर में सरगुजा संभागीय बूथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 29 अप्रैल 2023 शनिवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन, बिलासपुर में बिलासपुर संभागीय बूथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button