
पैरा मिल्रिटी और रैपिड एक्शन फोर्स सहित भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने शुरूआत में महिला सांसदों समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया और आखिर में दीपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी को वहीं छोड़ दिया गया।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “समस्या क्या है? हम राष्ट्रपति से मिलने और ज्ञापन सौंपने के लिए वहां जाना चाहते हैं। हमें अनुमति क्यों नहीं है?”
विजय चौक के पास से विरोध करने वाले हर नेता को हिरासत में लेने के बाद, राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया और वहां से अन्य सांसदों के साथ एक बस में नई पुलिस लाइन किंग्सवे पुलिस कैंप ले जाया गया। विजय चौक के अलावा 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर से भी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।



