ACB के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर पटवारी, सीमांकन करने 10 हजार रुपये की डिमांड, महीनों से चक्कर काट रहा था आवेदक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

ACB के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर पटवारी, सीमांकन करने 10 हजार रुपये की डिमांड, महीनों से चक्कर काट रहा था आवेदक

प्रार्थी राजेश पटेल परसडीहा जनपद पंचायत वाड्रफनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा अपने निजी भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था, जिसके बाद राजस्व हल्का पटवारी हेमंत कुजूर उससे पैसे की डिमांड कर रहा था। प्रार्थी के अनुसार, पटवारी ने 10000 रुपये की डिमांड की थी। प्रार्थी ने बतौर एडवांस 2000 रुपये पटवारी को दे चुका था, जिसके बाद शेष 8000 रुपये की रकम देना था। आज पटवारी को रकम देने के लिए तहसील कार्यालय के ठीक सामने आवेदक पहुंचा था। पटवारी के रकम लेते हुए एसीबी की टीम ने 8000 रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी को ट्रैप करके पकड़ा है।

पैसे दो तभी होगा काम, वरना घूमते रहो
राजस्व विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। जमीन का नामांतरण, बटांकन, फौती, सीमांकन और नामजोख संबंधी कोई काम बिना पैसे के नहीं होता। किसानी संबंधी दस्तावेजों में साइन करने का भी पटवारी पैसे लेते हैं। पटवारी, आरआई तो सीधे कह देते हैं कि ऊपर तक देना पड़ता है। यानी उनके ऊपर में तहसीलदार, एसडीएम आदि। तहसील-एसडीएम दफ्तरों में किसी भी आवेदन पर बाबू पहले चाय-पानी का खर्चा भी मांगता है। हजारों शिकायतों के बाद भी यह विभाग सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। इस विभाग से सरकार की छिव भी खराब हो रही है।

Related Articles

Back to top button