State
जामा मस्जिद चुनाव: अब तक 7900 का पंजीयन, नाम जुड़वाने का आखिरी दिन आज

रायपुर(realtimes) जामा मस्जिद हलवाई लाइन रायपुर के चुनाव में वोट डालने के लिए अब तक 7900 लोगों ने अपना पंजीयन करवा लिया है। आज सोमवार को पंजीयन के लिए नाम जुड़वाने का आखिरी दिन है। 6 सितंबर को मतदाता सूची जारी किए जाने की संभावना है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समाज के मतदाता अपने मुतवल्ली का चुनाव करेंगे। ये चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देश पर गठित की एडहाक कमेटी के माध्यम से कराया जा रहा है। इस कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान हैं।



