कांग्रेस ने जताई भाजयुमो के प्रदर्शन पर आपत्ति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेस ने जताई भाजयुमो के प्रदर्शन पर आपत्ति

रायपुर(realtimes) प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजयुमो ने किस हैसियत से मेफेयर रिसोर्ट के सामने जहां झारखंड के विधायक रूके हैं, वहां प्रदर्शन किया। भाजपा का झारखंड की सरकार गिराने के लिए हार्स ट्रेडिंग नहीं कर पा रही है इसलिए भाजपा झल्लाई हुई है और वह बेशर्मीपूर्वक प्रदर्शन कर रही है। झारखंड के विधायकों को पूरा अधिकार है कि वे छत्तीसगढ़ सहित देश के किसी भी राज्य में जाए इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ये सभी विधायक अपने दल और पार्टी नेतृत्व की सहमति से आए हैं इसमें भाजपा आपत्ति करने वाली कौन होती है।

श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक हो गया है। भाजपा देश भर में विपक्षी दलों की सरकारों को डरा कर, धमका कर, धन बल और सत्ता बल के सहारे हड़पने में लगी हुई है। मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भाजपा ने यही किया है वह अपनी नापाक कोशिश अब झारखंड सरकार पर आजमाना चाहती है, वहां पर राज्यपाल को मोहरा बनाकर अस्थिरता के माहौल बनाया गया और चाहते है कुछ विधायकों पर दबाव बना कर उनके सहारे सरकार अस्थिर किया जाय जब भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे तो वह अब बेशर्मी पर उतर आई है। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा यह कहना कि जो बिकाऊ है उनको खरीदा जाएगा, इससे भाजपा के भ्रष्टाचार के धन का अहंकार झलक रहा। देश में चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा कर उनके धन से विधायकों की खरीदी करते भाजपाई इसको अपना अधिकार समझने लगे हैं। अब बड़ी ढिढाई से विरोधी दल विधायकों की खरीदी को भी जायज ठहराने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button