Sports News: हरभजन और इरफान भी संभालेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कमान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports News: हरभजन और इरफान भी संभालेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कमान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार हरभजन सिह और इरफान पठान आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रमश: मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किग का नेतृत्व करेंगे। लीग की शुरुआत 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। ऑफ स्पिनर हरभजन सिह ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 236 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेले हैं।

हरभजन ने कहा,'' कई वर्षों तक दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटरों के साथ खेलने से मैंने खेल की बारीकियों को समझा जिससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली। एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे टीम की कप्तानी का मौका नहीं मिला लेकिन मैं यहां कप्तानी करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

गेंदबाजी ऑलराउंडर इरफान 2007 में पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे। पठान ने कहा,''यह शानदार अवसर है और मुझे पूरा विश्वास है कि एक टीम के तौर पर हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आगामी टूर्नामेंट में चार टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 16 मैच खेले जाएंगे। भारत पहली बार इसकी मेजबानी करेगा और इसके मैच छह शहरों में खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button