मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Kejriwal गुजरात में आज एक और चुनाव पूर्व 'गारंटी’ की घोषणा करेंगे

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के आक्रामक अभियान को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल देवभूमि द्बारका जिले में आज यानी शुक्रवार को मतदाताओं के लिए एक और ''गारंटी की घोषणा करेंगे।

केजरीवाल गुजरात के लिए अब तक कई गारंटी की घोषणा कर चुके हैं जिनमें प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरियां, सभी को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा तथा महिलाओं के लिए 1,000 रुपये का भत्ता शामिल है। 'आप ने एक बयान में कहा कि आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर केजरीवाल द्बारका शहर में ''एक बड़ी चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्बारा शासित राज्य में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। केजरीवाल द्बारका शहर में एक सभा को संबोधित कर अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद केजरीवाल शाम को द्बारका शहर के प्रसिद्ध द्बारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शनिवार को वह सरपंचों की बैठक में शामिल होने सुरेंद्रनगर कस्बे में होंगे।
पिछले कुछ महीनों में केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button