मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

ब्रह्मोस मिसफायर मामला: IAF ने तीन अधिकारियों को किया बर्खास्त, पाकिस्तान में गिरी थी मिसाइल

बयान में कहा गया है, “इन तीन अधिकारियों को मुख्य रूप से घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। 23 अगस्त को अधिकारियों को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं।”

घटना इसी साल 9 मार्च की बताई गई है। यह बताया गया है कि ‘नियमित रखरखाव और निरीक्षण’ के दौरान, एक ब्रह्मोस मिसाइल को गलती से मियां चन्नू शहर के आसपास पाकिस्तान के क्षेत्र में लॉन्च कर दिया गया था।

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक 10 मार्च को मिसाइल ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में 3 मिनट 46 सेकेंड तक उड़ान भरी।

Related Articles

Back to top button