Jammu and Kashmir : डल झील पर 7500 वर्ग फीट तिरंगा का प्रदर्शन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Jammu and Kashmir : डल झील पर 7500 वर्ग फीट तिरंगा का प्रदर्शन

श्रीनगर  : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर डल झील के किनारे पर 7500 वर्ग फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। राष्ट्रीय ध्वज आज देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने के बाद शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स के पास डल झील पहुंचा।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील का दौरा किया और तिरंगे को सलामी दी।

उन्होंने कहा कि अपने प्रिय तिरंगे को सलाम करना मेरे लिए खुशी का क्षण था। श्री सिन्हा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जम्मू कश्मीर हर घर तिरंगा उत्सव के तहत राष्ट्रीय ध्वज की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश का प्रसार करते हुए भारत पर्यटन, उत्तरी क्षेत्र के सहयोग से हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिग की टीम द्बारा राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन किया गया। दल का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जय किशन ने किया। श्रीनगर में प्रदर्शित किया जा रहा यह ध्वज आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करेगा।

 

Related Articles

Back to top button