
उन्होंने आरोप लगाया, “मैं पिछले चार वर्षों से उनसे नहीं मिला हूं। BJP बार-बार क्यों कह रही है कि मैं उनसे जुड़ा हुआ हूं? उनकी कई BJP के बड़े लोगों के साथ एक फोटो है। अब जब वे जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं, तो वे दूसरों पर दोष लगा रहे हैं।” मौर्य राज्य की पिछली BJP सरकार में मंत्री थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले BJP छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
मौर्य ने दावा किया, “श्रीकांत के पास आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी थे। यह बीजेपी सरकार की कृपा के बिना संभव नहीं है। आज जब उन पर कार्रवाई हो रही है, तो वह एक सोची-समझी साजिश के तहत स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम ले रहे हैं।” आपको बता दें, नोएडा पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन अन्य लोगों के साथ, BJP के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बताने वाले श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नोएडा में एक हाउसिंग सोसायटी में उनके कथित अवैध निर्माण पर आपत्ति जताने के लिए एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए वीडियो में देखे जाने के बाद उन पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।