
“भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी से इस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल होने की अपील करती है, जो भय, कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति तथा आजीविका विनाशक अर्थशास्त्र, बढ़ती बेरोजगारी और पैर पसारती असमानताओं की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं।”
कांग्रेस नेता ने वहीं ट्वीट कर लोगों से सवाल किया कि, “आपको क्या लगता है, 80 साल पहले उस ऐतिहासिक दिन RSS ने क्या किया होगा जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो जन आंदोलन शुरू किया था?” इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही दिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “इसने इस आंदोलन से खुद को अलग कर लिया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसमें भाग नहीं लिया। जबकि गांधी,नेहरू,पटेल,प्रसाद,आज़ाद,पंत समेत कइयों को जेल जाना पड़ा।”



