कांग्रेस और भाजपा की आज से विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेस और भाजपा की आज से विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा

रायपुर(realtimes) आजादी के अमृत महाेसत्व काे कांग्रेस और भाजपा अपने अपने तरीके से मना रही है। राज्य में दाेनाें की पार्टियाें की आज से तिरंगा यात्रा निकलेगी। एक तरफ हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश की हर विधानसभा में आज से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। इसी के साथ जनजागरण अभियान चलेगा। इसमें लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और मुफ्त तिरंगा बांटा जाएगा। मंडल, वार्ड मोहल्लों में पोस्टर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में विधानसभा वार प्रभारी भी बनाए गए हैं। इधर कांग्रेस की भी 75 किलाेमीटर तिरंगा यात्रा का आज से आगाज हाेगा।

आजादी की 75 वीं सालगिरह पर केंद्र सरकार अमृत महाेसत्व मना रही है। इसको सफल बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहरानेे का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मुफ्त तिरंगे भी बांटे जा रहे हैं। जहां सांसद, विधायकों के लिए मुफ्त तिरंगा बांटने का लक्ष्य तय किया गया है, वहीं भाजपा के सक्षम नेता भी अपने स्तर पर हजार से पांच सौ तिरंगे मुफ्त बांट रहे हैं। भाजपा से 9 अगस्त से कई कार्यक्रम तय किए हैं। पहले दिन 9 अगस्त से ही हर विधानसभा में अलग-अलग मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें उस विधानसभा के भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान ही लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए कहा जाएगा और उनको मुफ्त तिरंगा भी दिया जाएगा। 11 से 13 अगस्त तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें तिरंगा लहराते हुए रघुपति राघव राजा राम.. का गान होगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे।

75 स्थानों में झंडा वंदन

हर विधानसभा में 15 अगस्त के दिन भाजपा ने 75 स्थानों पर झंडा वंदन करने का कार्यक्रम तय किए हैं। इसके लिए उस विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग अतिथि तय किए जाएंगे। कुछ शहरों में प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे। भाजपा के सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आज से कांग्रेस की 75 किमी की गाैरव यात्रा

कांग्रेस की विधानसभा आजादी की गौरव यात्रा (75 कि.मी की पदयात्रा) आज से शुरू हाेगी।  इसमें पाटन की यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कोण्डागांव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हाेंगे। इसी तरह से सक्ती विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, दुर्ग ग्रामीण मंत्री ताम्रध्वज साहू, साजा मंत्री रविन्द्र चौबे अंबिकापुर मंत्री टी.एस. सिंहदेव, आरंग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, कवर्धा मंत्री मो. अकबर, प्रतापपुर डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोंटा मंत्री कवासी लखमा, सीतापुर अमरजीत भगत, खरसिया मंत्री उमेश पटेल, कोरबा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, डौण्डीलोहारा मंत्री अनिला भेड़िया, अहिवारा मंत्री गुरू दुद्र कुमार, भरतपुर सोनहट गुलाब सिंह कमरो, मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जयसवाल, बैकुंठपुर अंबिका सिंहदेव, प्रेमनगर खेलसाय सिंह, भटगांव पारसनाथ राजवाड़े, रामानुजगंज वृहस्पति सिंह, सामरी चिंतामणी महाराज, लुण्ड्रा डॉ. प्रीतम राम, जशपुर विनय भगत, कुनकुरी यू.डी. मिंज, पत्थलगांव रामपुकार सिंह, लैलुंगा चक्रधर सिदार, रायगढ़ प्रकाश नायक, सारंगढ उत्तरी जांगड़े, धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, रामपुर श्यामलाल कंवर, कटघोरा पुरूषोत्तम कवंर, पॉलीतानाखार मोहित केरकेट्टा, मरवाही डॉ. के.के. ध्रुव, कोटा विजय केशरवानी, लोरमी शत्रुहन लाल चंद्राकर, मुंगेली राकेश पात्रे, तखतपुर डॉ. रश्मि सिंह, बिल्हा राजेन्द्र शुक्ला, बिलासपुर शैलेश पाण्डेय, बेलतरा राजेन्द्र कुमार साहू, मस्तुरी दिलीप लहरिया, अकलतरा चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा मोतीलाल देवांगन, चंद्रपुर रामकुमार यादव, जैजेपुर अनिल कुमार चंद्रा, पामगढ़ रवि भारद्वाज, सराईपाली किस्मत लाल नंद, बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, महासमुंद विनोद चंद्राकर, बिलाईगढ़ चंद्रदेव प्रसाद राय, कसडोल शकुंतला साहू, बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, भाटापारा सुनील महेश्वरी, धरसींवा अनिता शर्मा, रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, रायपुर शहर पश्चिम विकास उपाध्याय, रायपुर शहर उत्तर कुलदीप जुनेजा, रायपुर शहर दक्षिण प्रमोद दुबे, अभनपुर धनेन्द्र साहू, राजिम अमितेष शुक्ल, बिन्द्रानवागढ़ संजय नेताम, सिहावा लक्ष्मी ध्रुव, कुरूद लक्ष्मीकांता साहू, धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, संजारी बालोद संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद, दुर्ग शहर अरूण वोरा, भिलाई नगर बदरूद्दीन कुरैशी, वैशाली नगर अरूण सिसोदिया, बेमेतरा आशीष छाबड़ा, नवागढ़ गुरदयाल सिंह बंजारे पंडरिया ममता चंद्राकर, खैरागढ़ यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ भुनेश्वर सिंह बघेल, राजनांदगांव कुलबीर छाबड़ा, डोंगरगांव दलेश्वर साहू, खुज्जी छननी साहू, मोहलामानपुर इंदरशाह मंडावी, अंतागढ़ अनूप नाग, भानुप्रतापपुर मनोज मंडावी, कांकेर शिशुपाल सोरी, केशकाल संतराम नेताम, नारायणपुर चंदन कश्यप, बस्तर लखेश्वर बघेल, जगदलपुर रेखचंद जैन, चित्रकोट राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा देवती कर्मा, बीजापुर विक्रम शाह मंडावी शामिल हाेंगे।

Related Articles

Back to top button