जामा मस्जिद चुनावः रायपुर के मुस्लिमों की मतदाता सूची कल से बनेगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जामा मस्जिद चुनावः रायपुर के मुस्लिमों की मतदाता सूची कल से बनेगी

जुमे को शहर की मस्जिदों में होगा ऐलान
एडहॉक कमेटी ने किया मतदाता सूची बनाने का ट्रायल

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर के निगम क्षेत्र में रहने मुस्लिम समाज के लोगों की मतदाता सूची बनाने का काम 5 अगस्त से शुरु हो रहा है। यह सूची रायपुर जामा मस्जिद चुनाव के लिए बनाई जा रही है। यह जानकारी जामा मस्जिद चुनाव के लिए बनाई गई एडहॉक कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान ने दी है। वक्फ बोर्ड के निर्देश पर एडहॉक कमेटी के माध्यम से चुनाव करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जुमे की नमाज के पहले या बाद में इस संबंध में सभी मस्जिदों में ऐलान करने की गुज़ारिश की गई है।

shoeb khan

शोएब अहमद खान ने बताया कि 4 अगस्त को मतदाता सूची बनाने के काम का ट्रायल रन किया गया है। 5 अगस्त से मतदाता सूची बनाने का काम सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच चलेगा। सुन्नी मुस्लिम समाज के लोग जिनकी आयु 18 साल से अधिक हैं वे मतदाता बन सकते हैं। ये मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 साल रखी गई है। श्री खान ने बताया कि 4 अगस्त को मतदाता सूची बनाने के लिए ट्रायल  किया जा चुका है। मतदाता सूची में जो लोग नाम जुड़वाना चाहते हैं उन्हें अपने आधार कार्ड के साथ स्वयं जामा मस्जिद कार्यालय में उपस्थित होना है। मतदाता सूची बनाने  के ट्रायल  के दौरान कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान,सैयद नसीम अख्तर, फरहान कुरैशी, सैयद अलीम रजा, वकील रिजवी माैजूद थे।

Related Articles

Back to top button