राहुल गांधी ने ‘राजा’ से मांगे 10 सवालों के जवाब, कहा- हम डरने वाले नहीं, जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

राहुल गांधी ने ‘राजा’ से मांगे 10 सवालों के जवाब, कहा- हम डरने वाले नहीं, जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ख़ैर, जो सवाल पूछने नहीं दिए जा रहे, वो यहां पूछ रहा हूं ‘राजा’ से:

1. 45 सालों में आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?

2. जनता के रोज़मर्रा के खाने-पीने की चीज़ों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं?

3. खाने का तेल, पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता राहत कब मिलेगी?

4. डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत 80 पार क्यों हो गई?

5. आर्मी में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब ‘अग्निपथ’ योजना लायी है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर ‘अग्निवीर’ बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है?

6. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं?

7. फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को ₹40,000 करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की ‘आय दोगुनी’ करने के अपने वादे पर चुप, क्यों?

8. किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?

9. वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50% छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं?

10. केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो जाएगा, आप देश को कर्ज़ में क्यों डुबा रहे हैं?

Related Articles

Back to top button