Poonia Tribe गौरव पदयात्रा में दूसरे दिन भी हुए शामिल

बांसवाड़ा | राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया आदीवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जनजाति समाज की जनजाति गौरव यात्रा के दूसरे दिन आज यात्रा में फिर पैदल चले। डा पूनिया माँ त्रिपुरा सुंदरी से बेणेश्वर धाम तक निकाली जा रही यह 41 किलोमीटर वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा के दूसरे दिन बांसवाड़ा जिले के भीमपुर स्थित माता नरसिह मंदिर में दर्शन कर बेणेश्वर धाम के लिए जनजाति समाज के लोगों के साथ रवाना हुए।
डा पूनिया ने पदयात्रा के दूसरे दिन बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा क्षेत्र के भुआसा गांव में जनजाति समाज के काँजी कटारा भील के घर पर जनजाति समाज के लोगों के साथ श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद शपथ ग्रहण समारोह को टीवी पर देखाद्य उल्लेखनीय है कि डॉ. पूनियां ने रविवार सुबह नौ बजे मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर जनजाति समाज के साथ इस पदयात्रा का शुभारंभ किया और वह यात्रा में लगभग 25 किलोमीटर पैदल चले।



