मूक बधिर लड़के ने नहीं सुनी हॉर्न की आवाज़, लड़की ने कर दी हत्या - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मूक बधिर लड़के ने नहीं सुनी हॉर्न की आवाज़, लड़की ने कर दी हत्या

रायपुर(realtimes) रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक लड़की ने साइड नहीं देने परमूक बधिर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. घटना रायपुर के कंकाली पारा इलाके के पास की है. लड़की से आजाद चौक थाने में पूछताछ की जा रही है. युवती के परिजनों को भी पुलिस ने थाने में बुलाया गया है.

मृतक सुन या बोल नहीं सकता था

जानकारी के मुताबिक लड़की ने जिस युवक की जान ली उसका नाम सुदामा जो गूंगा और बहरा था. रविवार दोपहर के वक्त लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही थी. रास्ते में आगे-आगे साइकिल पर सुदामा भी चल रहा था. संकरे रास्ते में लड़की ने हॉर्न बजाकर सुदामा से हटने को कहा, लेकिन सुदामा ने जगह नहीं दी. इस बीच लड़की के स्कूटर का बैलेंस बिगड़ा और उसकी मां गिर पड़ी.

लड़की सुदामा को पकड़ने के लिए लपकी, उसने अपने पास रखे चाकू को निकालकर सुदामा का गला रेत दिया. जिससे सुदामा की वहीं मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button