यूपीः वोट के लिए पहचान बदलने का खेल गली-मोहल्लों तक पहुंचा, नाम भी ऐसे रखे जा रहे कि गूगल मैप भी हे राम बोले दे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

यूपीः वोट के लिए पहचान बदलने का खेल गली-मोहल्लों तक पहुंचा, नाम भी ऐसे रखे जा रहे कि गूगल मैप भी हे राम बोले दे

इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर देने पर इतना बवेला हुआ। पर यूपी सरकार को कुछ फर्क नही पड़ा। अब योगी आदित्यनाथ शासन में कस्बे और मोहल्लों के नाम तक बदल दिए गए हैं।

गोरखपुर हो या फिर अयोध्या, लखनऊ हो या फिर रामपुर- यहां वार्डों के नाम ऐसे ‘महापुरुषों’ के नाम पर रख दिए गए हैं जो भाजपा-संघ के प्रिय हैं। लखनऊ नगर निगम में आठ में से दो वार्ड भगवान परशुराम और बुद्श्धे्वर महादेव के नाम पर कर दिए गए हैं। फैजुल्ललागंज वार्ड का नाम भारतीय जनसंघ के पहले महासचिव पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर कर दिया गया है, तो वही विद्यावती प्रथम वार्ड का नाम दूसरे सर संघचालक माधव सदाशिव राव गोलवरकर के नाम पर हुआ है। अयोध्या में 60 वार्डों का नामकरण बीजेपी के पसंदीदा महापुरुषों के नाम पर किए गए हैं। नए वार्डों के नाम अशोक सिंघल, कल्याण सिंह, महंत अवैद्यनाथ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, परमहंस रामचंद्र दास, आचार्य नरेन्द्र देव, सावरकर, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, मंगल पांडेय, शिवाजी आदि के नाम पर रखे गए हैं। इसके संकेत और संदेश बिल्ककुल साफ हैं और संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है।

Related Articles

Back to top button