मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

CBSE के बारहवीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी

नयी दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को बारहवीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने एक फिर से बाजी मारी। लड़कियों का उतीर्ण प्रतिशत 94.54 रहा जबकि लड़कों का 91.25 फीसदी रहा। इस साल कुल 1435366 छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी जिनमें से 1330662 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिनके अंक 92.71 प्रतिशत रहे। जबकि पिछले वर्ष यह 99.37 प्रतिशत था। इस वर्ष बारहवीं के नतीजों में 33432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और एक लाख 34 हजार 797 छात्रों ने 90प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

केरल के तिरुवनंतपुरम में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 रिकॉर्ड किया गया है, इसके बाद बेंगलुरु में 98.16, चेन्नई में 97.79, दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम में 96.29 प्रतिशत रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालांकि सबसे कम पास प्रतिशत 83.71 प्रतिशत दर्ज किया गया है।बारहवीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय का उतीर्ण प्रतिशित 93.93 रहा। जबकि सीटीएसए का 94.96 प्रतिशत, केन्द्रीय विद्यालय का 97.04 प्रतिशत, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 94.81, सरकारी स्कूल का 93.38 प्रतिशत और अन्य स्कूलों का परिणाम 92.20प्रतिशत रहा।गौरतलब है कि इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई और 15 जून तक चली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button