
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोक दिया है। यूथ कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ता पटरी पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
BJP should stop this vendetta politics and misuse of Institutions against Congress Leaders.
We wont back down, We wont stop !
Youth Congress Members stopped train at Shivaji Bridge against BJP harrassing Congress President smt Sonia Gandhi by misusing ED pic.twitter.com/DbDfo8kbgj
— Krishna Allavaru (@Allavaru) July 21, 2022
दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बुलाए जाने के खिलाफ आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें कई बसों में भरकर दिल्ली के अलग-अलग थानों में ले गई है।
हर जोर जुल्म की टक्कर में,
संघर्ष हमारा नारा है! pic.twitter.com/bAPBwA7Igk— Indian Youth Congress (@IYC) July 21, 2022
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस देशव्यापी नाराजगी व्यक्त कर रही है। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, केरल, राजस्थान समेत कई राज्यों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है।
कमरतोड़ महंगाई, गृहस्थी सर्वनाश टैक्स और अग्निपथ थोपने वाली सरकार हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विरोध के स्वर को खामोश करना चाहती है। लेकिन मोदी सरकार ये याद रखे सच को न दबाया जा सकता है, न मिटाया जा सकता है!#सत्य_साहस_सोनिया_गांधी pic.twitter.com/DNutCVNvr5
— Indian Youth Congress (@IYC) July 21, 2022
दरअसल ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में तथाकथित रूप से वित्तीय अनियमितता के मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को बुलाया था। उनसे आज की पूछताछ पूरी हो गई है। ईडी ने उन्हें दोबारा 25 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कंपनी से जुड़े कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर पीएमएल के तहत मामला दर्ज किया है।



