श्रीलंका पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने राज्यों की आर्थिक हालत पर की चर्चा, विपक्षी दलों ने उठाया सवाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

श्रीलंका पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने राज्यों की आर्थिक हालत पर की चर्चा, विपक्षी दलों ने उठाया सवाल

श्रीलंका संकट पर मंगलवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से भारतीय राज्यों की आर्थिक स्थिति पर प्रस्तुति देने पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए श्रीलंका पर बैठक में इस तरह के कदम पर आपत्ति जताई।

बैठक के बाद जयशंकर ने कहा, “यह सरकार की पहल थी कि नेताओं को राज्यों की स्थिति के बारे में बताया जाए। हमने कुल 46 दलों को आमंत्रित किया गया था, 28 बैठक में शामिल हुए। 8 मंत्री सरकार से बी थे। श्रीलंका में बहुत गंभीर संकट है। श्रीलंका में स्थिति बहुत ही अभूतपूर्व है और वित्तीय और राजनीतिक संकट का सामना कर रही है । उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई राजनीतिक इरादा नहीं था लेकिन अधिकारियों ने सभी राज्यों की आर्थिक स्थिति प्रस्तुत की।

Related Articles

Back to top button