Futures Coriander : कमजोर हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में गिरावट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Futures Coriander : कमजोर हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली : हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 28 रुपये की गिरावट के साथ 12,214 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,214 रुपये प्रति क्विनटल रह गई। इसमें 15,560 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Related Articles

Back to top button