
कुर्बानी को बूचड़खाने में करें, न कि अपने घर के अंदर या अपने दरवाजे के बाहर, और यह भी सुनिश्चित करें कि खून या मैला सड़क पर न जाए। कचरे का सही तरीके से निस्तारण करें। वहीं कम्पोस्ट बिन, गड्ढे या खुले ढेर में खून या मैला न डालें, क्योंकि यह सभी प्रकार के कीटों को आकर्षित करेगा। अंतड़ियों को इतना गहरा गाड़ा जा सकता है कि कुत्ता या कोई जानवर इसे खोद न पाए।
इसके अलावा ईद के दिन सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचने की भी अपील की गई है। धर्मगुरुओं के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करके हम यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं और दूसरों को असुविधा पहुंचा रहे हैं। अगर लोगों की संख्या अधिक है तो एक से अधिक जमात रखना एक बेहतर विकल्प है।



