
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मुखर हुई थीं। उन्होंने कहा था, “जिस व्यक्ति की टिप्पणियों से तनाव पैदा हुआ, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाना चाहिए। नूपुर की विवादास्पद टिप्पणियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह के मुद्दों पर हमारा रुख शुरू से ही बहुत स्पष्ट रहा है और हमने लोगों को बांटने की कोशिश करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। पहले भी फर्जी वीडियो के जरिए इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई थी।”
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है।



