वन विभाग ने कोंडागांव-बड़ेकनेरा मार्ग पर सार्वजनिक प्याऊ का किया शुभारंभ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

वन विभाग ने कोंडागांव-बड़ेकनेरा मार्ग पर सार्वजनिक प्याऊ का किया शुभारंभ

काेंडागांव। जिले के न परिसर खुटडोबरा ‘ब’ के परिसर रक्षक अजय कुमार नाग एवं परिक्षेत्र सहायक हरीश यादव द्वारा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोंडागांव-बड़ेकनेरा मार्ग पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इसका शुभारंभ आज शुक्रवार काे श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा बिजन लाल शर्मा, समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी ने लोगों को संबोधित करते हुए वन संरक्षण का महत्व बताया और विशेष रूप से गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की। प्याऊ शुरू होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button