मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर में सवारी ऑटो में महिला से चेन स्नेचिंग, चार आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के सिविल लाइन इलाके में सवारी ऑटो में जा रही महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक उमा खासा पोस्ट ऑफिस में डाक सहायक के रूप में पदस्थ है। गुरुवार को सुबह मोवा से जयस्तंभ जाने के लिए सवारी ऑटो में बैठी थी। इस दौरान पंडरी में चार महिलाएं ऑटो में सवार हुई।

दो-दो महिलाएं अगल-बगल में बैठ गई। इसके बाद ऑक्सीजोन के पास एक महिला ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूटकर भाग गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लोहारिन बाई, फूलवती गिरी, अंजली गोस्वामी और सोनिया को गिरफ्तार किया है। सभी कोरबा की रहने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button