अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक की

अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक की

 अहमदाबाद/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में जलभराव की समस्या से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। गुजरात दौरे पर आए शाह ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को अगले कुछ वर्षों में उनके निर्वाचन क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिकारियों ने राज्य की राजधानी में हुई बैठक में इस समस्या के समाधान के लिए एक कार्ययोजना उनके सामने प्रस्तुत की। शाह ने प्रस्तुति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बाद में, कलोल कस्बे में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा, ‘‘गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगले साल तक इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास भी किया। भारतीय जनता पार्टी की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि बाद में गृह मंत्री अपने गृह नगर मनसा गए और मां बहूचर मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

Related Articles

Back to top button