मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने के भाव 98,839 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,11,635 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के  कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 3,327.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,352.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  5.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,347.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.73 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.58 डॉलर की गिरावट के साथ 38.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Articles

Back to top button