धमतरी के चंडी मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, 6.50 लाख के आभूषण व नगदी पर चोरों ने उड़ाए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

धमतरी के चंडी मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, 6.50 लाख के आभूषण व नगदी पर चोरों ने उड़ाए

धमतरी। कुरुद थाना से महज 100 मीटर दूर चंडी मंदिर में चोरों ने 6.50 लाख के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। धमतरी जिले में बीते 36 दिनों में 7 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सातों चोरियां मंदिरों में हुई है। 

कुरुद में 10 दिनों के भीतर यह दूसरी चोरी है। इसके पूर्व 13 जून को छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। चोर ने दानपेटी के पैसे चुराए थे।

बीती रात करीब 1.30 बजे कुरुद नगर की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी मंदिर में चोर ने देवी के श्रृंगार सामान सोने की मुकुट वजन 89.8 ग्राम, मंगलसूत्र, रानीहार वजन 122.25 ग्राम, पायल, कमरबंद, कुंडल, चांदी की चरणपादुका वजन 216.5 ग्राम और दानपेटी की राशि अज्ञात चोर ने चुरा लिया। नगद व आभूषण मिलाकर 6.50 लाख की चोरी होना बताया जा रहा।

गर्भगृह के सामने लोहे की सांकल से बंधे दानपेटी का भी ताला तोड़कर रूपए चुराने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी सुबह हुई जब पुजारी मंदिर का पट खोलने गर्भगृह के पास पहुंचे। टूट ताले देख पुजारी ने कुरुद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कुरुद एसडीओपी रागिनी मिश्रा, एसडीएम नभसिंह कोसले, तहसीलदार दुर्गा साहू, फारेेंसिक टीम, साइबर टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

Related Articles

Back to top button