नववर्ष पर जगदलपुर की जनता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सौगात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नववर्ष पर जगदलपुर की जनता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सौगात

0 150 लाख की लागत से आड़ावाल और परपा पुलिस आवासीय कॉलोनियों में सड़क निर्माण होगा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधानसभा के विधायक किरण देव ने नववर्ष पर क्षेत्र की जनता को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। उनके प्रयासों से आड़ावाल और परपा पुलिस आवासीय कॉलोनियों के पहुंच मार्ग निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर कुल 150 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

आड़ावाल पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 74.15 लाख रुपये और परपा पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 75.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं पूरी करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आड़ावाल और परपा कॉलोनियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इन क्षेत्रों के विकास को गति देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

इस अवसर पर श्री देव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता ने किया धन्यवाद
आड़ावाल और परपा पुलिस कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृत कराने के लिए विधायक किरण देव का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button